जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में तेजी से बढ़ती आबादी, औद्योगिक गतिविधियों और लगातार बढ़ रहे यातायात को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने की तैयारी कर ली गई है। प्राधिकरण ने क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, मोड़ों और अंडरपास पर अत्याधुनिक पुलिस व यातायात बूथ स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस परियोजना के लिए आधिकारिक तौर पर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।