National
तमिलनाडु के जेल में पुलिसकर्मियों पर हमला कर 17 कैदी फरार, चार को दबोचा गया; सर्च ऑपरेशन जारी
डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु के थेनी जिले की थेक्कम्पट्टी उप-जेल से सोमवार देर रात एक नाटक के तहत सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर 17 कैदी फरार हो गए। पुलिस ने कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान जेल से भागे चार कैदियों को गिरफ्तार कर
लेखक Digital Desk143K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु के थेनी जिले की थेक्कम्पट्टी उप-जेल से सोमवार देर रात एक नाटक के तहत सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर 17 कैदी फरार हो गए। पुलिस ने कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान जेल से भागे चार कैदियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दक्षिण क्षेत्र के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) विजयेंद्र बिदारी के अनुसार, इनमें से 4 कैदियों को दोबारा पकड़ लिया गया है। बाकी की तलाश के लिए 17 विशेष टीमें गठित कर कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।



