National
अफीम की खेती से सूख रही झारखंड की धरती! एक एकड़ में 10 लाख लीटर पानी की खपत; जंगलों पर भी संकट
दिव्यांशु, रांची। झारखंड अफीम की अवैध खेती के लिए तस्करों के पसंदीदा राज्यों में शामिल है। वर्ष 2024-25 में करीब 27 हजार एकड़ भूमि पर तैयार अफीम की फसल नष्ट की गई। 2020 में यह खेती करीब 65 हजार एकड़ तक फैली थी। राज्य के
लेखक Dibyanshu Kumar116K पढ़े गए

दिव्यांशु, रांची। झारखंड अफीम की अवैध खेती के लिए तस्करों के पसंदीदा राज्यों में शामिल है। वर्ष 2024-25 में करीब 27 हजार एकड़ भूमि पर तैयार अफीम की फसल नष्ट की गई। 2020 में यह खेती करीब 65 हजार एकड़ तक फैली थी। राज्य के 15 से अधिक जिलों में वन और रैयती भूमि पर अफीम उगाई जा रही है।
खेती के लिए ज्यादातर वनभूमि पर पेड़-पौधे काटकर खेत तैयार किए जाते हैं। जमीन तैयार करने में रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल मिट्टी को अगले दस साल तक बंजर बना देता है। इसके चलते हर साल अफीम की खेती के लिए नई भूमि तैयार की जाती है।



