National
अंबाला-दिल्ली हाईवे पर 700 करोड़ रुपये की लागत से बना शहीद स्मारक, अमित शाह 5 नवंबर को कर सकते हैं उद्घाटन
जागरण संवाददाता, अंबाला/करनाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पांच नवंबर को अंबाला और करनाल आएंगे। अंबाला कैंट में नेशनल हाईवे-44 के साथ बन रहे शहीद स्मारक का उद्घाटन भी कर सकते हैं। करनाल में उनकी पदयात्रा प्रस्तावित है।
लेखक Digital Desk51K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, अंबाला/करनाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पांच नवंबर को अंबाला और करनाल आएंगे। अंबाला कैंट में नेशनल हाईवे-44 के साथ बन रहे शहीद स्मारक का उद्घाटन भी कर सकते हैं। करनाल में उनकी पदयात्रा प्रस्तावित है। दोनों जिलों के अधिकारी इन कार्यक्रमों की तैयारियों में जुट गए हैं।
अंबाला में वे एक रैली को भी संबोधित कर सकते हैं। शहीद स्मारक 22 एकड़ में फैला है, जबकि इस पर करीब सात सौ करोड़ रुपये की लागत आई है। इस में 1857 के स्वाधीनता संग्राम के बलिदानियों सहित देश की आजादी में सर्वोच्च बलिदान देने वालों की जानकारी लोगों को दी जाएगी।



