जागरण संवाददाता, अंबाला/करनाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पांच नवंबर को अंबाला और करनाल आएंगे। अंबाला कैंट में नेशनल हाईवे-44 के साथ बन रहे शहीद स्मारक का उद्घाटन भी कर सकते हैं। करनाल में उनकी पदयात्रा प्रस्तावित है। दोनों जिलों के अधिकारी इन कार्यक्रमों की तैयारियों में जुट गए हैं।
अंबाला में वे एक रैली को भी संबोधित कर सकते हैं। शहीद स्मारक 22 एकड़ में फैला है, जबकि इस पर करीब सात सौ करोड़ रुपये की लागत आई है। इस में 1857 के स्वाधीनता संग्राम के बलिदानियों सहित देश की आजादी में सर्वोच्च बलिदान देने वालों की जानकारी लोगों को दी जाएगी।