National
तकनीकी पेंच में फंसा दिल्ली का चंदगीराम अखाड़ा फ्लाईओवर, एक साल बाद भी काम शुरू नहीं
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में चंदगीराम अखाड़ा लालबत्ती पर लगने वाले भारी जाम से वाहन चालकों को फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
लेखक V K Shukla68K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में चंदगीराम अखाड़ा लालबत्ती पर लगने वाले भारी जाम से वाहन चालकों को फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
इस लालबत्ती पर फ्लाईओवर बनाने की योजना पर दिल्ली सरकार आगे बढ़ना चाहती है, लेकिन तकनीकी अड़चनों के कारण परियोजना अब तक धरातल पर नहीं उतर सकी है। सरकार ने इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के साथ समन्वय करने के निर्देश दिए हैं।



