राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति की भारी भरकम सूची घोषित कर दी, लेकिन इसमें बदायूं की दातागंज सीट से पूर्व विधायक सिनोद शाक्य का नाम चर्चा में आ गया।
सिनोद सोमवार को ही समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं। उनका नाम सूची में 88वें नंबर पर था, जिसे भाजपाइयों ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर दिया। सूची में कई और जगहों पर त्रुटि मिली है।
प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की सूची में 510 नंबर पर आजमगढ़ के अखिलेश कुमार मिश्र उर्फ गुड्डू लिखा है, जबकि 513 नंबर पर फिर अखिलेश मिश्र लिखा गया है।