National
हापुड़: तालाब के दलदल में फंसा गोवंश, ग्रामीणों ने बचाकर उठाई सुरक्षा की मांग
संवाद सहयोगी, हापुड़ (बाबूगढ़)। थाना क्षेत्र के गांव मुदाफरा में आबादी के बीच बने तालाब में सोमवार शाम एक आवारा गोवंश दलदल में फंस गया। गोवंश को फंसा देखकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर उसे स
लेखक Dharampal Arya56K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, हापुड़ (बाबूगढ़)। थाना क्षेत्र के गांव मुदाफरा में आबादी के बीच बने तालाब में सोमवार शाम एक आवारा गोवंश दलदल में फंस गया। गोवंश को फंसा देखकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। गोवंश के बाहर निकलने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
ग्रामीण सुशील शर्मा ने बताया कि गांव के बीच बने तालाब में आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है। आवारा गोवंश अक्सर तालाब में गिरकर दलदल में फंस जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद समस्या के समाधान की ओर संबंधित अधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा है।



