National
हरियाणा की मंडियों में धान की आवक पीक पर, किसानों के खातों में डाले 4264 करोड़ रुपये
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में मंडियों में धान की आवक पीक पर है। अब तक 37.27 लाख टन धान मंडियों में पहुंचा है, जिसमें से 30.69 लाख टन (82 प्रतिशत) की खरीद हो चुकी है। करीब 23.34 लाख टन (76 प्रतिशत) धान का उठान किया ग
लेखक Digital Desk31K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में मंडियों में धान की आवक पीक पर है। अब तक 37.27 लाख टन धान मंडियों में पहुंचा है, जिसमें से 30.69 लाख टन (82 प्रतिशत) की खरीद हो चुकी है। करीब 23.34 लाख टन (76 प्रतिशत) धान का उठान किया गया है।
अब तक दो लाख 22 हजार 154 किसानो के बैंक खातों में लगभग 4263 करोड़ रुपये डाले जा चुके हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने बताया कि प्रदेश में भारत सरकार द्वारा निर्धारित 58 लाख टन के खरीद लक्ष्य के मुकाबले 53 प्रतिशत खरीद पूरी हो चुकी है।



