डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को हाल ही में अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल के एक विशेष हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट कर दिया गया है। इसे 'दो सौ खोली' (Block 200) कहा जाता है। इस ब्लॉक में आतंकवाद और अन्य गंभीर अपराधों के आरोपी 200 खतरनाक कैदी रखे जाते हैं।
कैदियों को पूरी तरह अलग-थलग रखने और एक सेल से दूसरे सेल में जाने से रोकने के लिए इस ब्लॉक को चार हिस्सों में बांटा गया है, जिनमें से प्रत्येक में 50 कैदी रहते हैं। लॉरेंस के सेल का आकार लगभग 7.5x11 फीट है।