National
सती का है श्राप...इस गांव में नहीं महिलाएं नहीं मनातीं करवाचौथ; अहोई अष्टमी का व्रत रखना भी मना
अभय गुप्ता, सुरीर (मथुरा)। भले ही देश इक्कीसवीं सदी की ओर छलांग लगा रहा है लेकिन रुढ़िवादी विचारधारा से समाज का एक वर्ग अभी भी उबर नहीं पा रहा है। यही वजह है कि सुरीर के एक मोहल्ला में सती के श्राप की बंदिश के चलते महिला
लेखक Virendra Kumar Verma82K पढ़े गए

अभय गुप्ता, सुरीर (मथुरा)। भले ही देश इक्कीसवीं सदी की ओर छलांग लगा रहा है लेकिन रुढ़िवादी विचारधारा से समाज का एक वर्ग अभी भी उबर नहीं पा रहा है। यही वजह है कि सुरीर के एक मोहल्ला में सती के श्राप की बंदिश के चलते महिलाएं सुहाग और संतान सलामती के करवाचौथ और अहोई अष्टमी का त्योहार नहीं मनाती हैं। उन्हें त्योहार मनाने पर सती मैया के नाराज होने का डर रहता है।
बुजुर्गों का कहना है कि बात सैकड़ों वर्ष पुरानी है जब नौहझील के गांव रामनगला का ब्राह्मण युवक यमुना पार ससुराल से अपनी नवविवाहित पत्नी को विदा करा भैंसा बग्गी से घर लौट रहा था। रास्ता में सुरीर के मोहल्ला वघा में ठाकुर जाति के कुछ लोगों ने उनकी बग्गी में जुते भैंसे को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें सुरीर के इन लोगों के हाथों गांव रामनगला के ब्राह्मण युवक की मृत्यु हो गई थी।



