राज्य ब्यूरो, रांची। झामुमो के शीर्ष नेतृत्व ने गढ़वा की जिला कार्यसमिति को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। कार्यसमिति की जगह 17 सदस्यीय संयोजक मंडली का गठन किया गया है जो फिलहाल गढ़वा में संगठन का कामकाज देखेगी।
संयोजक मंडली के सदस्य गढ़वा के सारे प्रमुख नेताओं से सलाह मशविरा कर नई कार्यसमिति की सूची तैयार करेंगे। 15 दिनों के भीतर जिला कार्यसमिति की नई सूची केंद्रीय नेतृत्व को सौंपने का निर्देश दिया गया है। तत्पश्चात इस पर केंद्रीय नेतृत्व के स्तर से अंतिम निर्णय लिया जाएगा।