National
सीएमआरएल रिश्वत मामले में पिनराई विजयन को बड़ी राहत, केरलम हाई कोर्ट ने प्राथमिकी और विजिलेंस जांच पर लगाई रोक
डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और उनके परिजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के मामले में राहत मिली है। केरल हाई कोर्ट ने कथित सीएमआरएल (कोचिन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड) रिश्वत मामले मे
लेखक Digital Desk150K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और उनके परिजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के मामले में राहत मिली है। केरल हाई कोर्ट ने कथित सीएमआरएल (कोचिन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड) रिश्वत मामले में एकल पीठ के प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश पर सोमवार को रोक लगा दी।
जस्टिस के नटराजन और जस्टिस जानसन जान की पीठ ने एकल न्यायाशीध के आदेश के खिलाफ विजयन और अन्य की अपीलों पर सुनवाई करते हुए सतर्कता व भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (वीएसीबी) द्वारा दर्ज प्राथमिकी और मामले में विस्तृत जांच पर भी अगले आदेश तक रोक लगा दी।



