जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी में हॉस्टल, लाज और कोचिंग संस्थानों के नाम पर भवनों के व्यावसायिक इस्तेमाल का मामला सामने आया है। आवासीय भवनों में स्वीकृत उपयोग के विपरीत संस्थानों का संचालन किया जा रहा है।
कई संस्थानों के पास जरूरी लाइसेंस, अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र और भवन उपयोग प्रमाणपत्र भी नहीं हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए रांची नगर निगम ने 7 संस्थानों को नोटिस जारी किया है।