National
दिल्ली में वकीलों की हड़ताल से पहले पुलिस का एक्शन, शाहदरा बार एसोसिएशन के सचिव समेत कई वकीलों पर मुकदमा दर्ज
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। मंगलवार को दिल्ली की सभी जिला अदालत में वकीलों की पुलिस के खिलाफ काम बंद हड़ताल है। इस हड़ताल से एक दिन पहले सोमवार रात को दिल्ली पुलिस ने शाहदरा बार एसोसिएशन के वकीलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
लेखक SHUZAUDDIN SHUZAUDDIN139K पढ़े गए
-1793039318747.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। मंगलवार को दिल्ली की सभी जिला अदालत में वकीलों की पुलिस के खिलाफ काम बंद हड़ताल है। इस हड़ताल से एक दिन पहले सोमवार रात को दिल्ली पुलिस ने शाहदरा बार एसोसिएशन के वकीलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कड़ी कार्रवाई की है।
एसीपी शाहदरा मनस्वी वशिष्ट की शिकायत पर शाहदरा थाना पुलिस ने शाहदरा बार एसोसिएशन के सचिव नरवीर डबास, सदस्य विशाल शर्मा व विवेक पांडेय समेत कई के खिलाफ सरकारी कर्मचारी को धमकी देने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, अभद्रता करने, सरकारी कार्य मे व्यवधान डालने की धारा में केस दर्ज किया गया है।



