National
हापुड़ में कैंटर की टक्कर से मिठाई से भरी पिकअप पलटी, मिलावट की आशंका पर जांच शुरू
रितिक पंडित, हापुड़। गढ़-स्याना मार्ग पर सालारपुर में इंटर कालेज के सामने तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से मिठाई से भरी बोलेरो पिकअप पलट गई। हादसे के बाद पिकअप में लदे बोरे सड़क पर बिखर गए। इनमें मिल्क केक समेत तीन प्रकार की
लेखक Digital Desk100K पढ़े गए
-1793039210899.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
रितिक पंडित, हापुड़। गढ़-स्याना मार्ग पर सालारपुर में इंटर कालेज के सामने तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से मिठाई से भरी बोलेरो पिकअप पलट गई। हादसे के बाद पिकअप में लदे बोरे सड़क पर बिखर गए। इनमें मिल्क केक समेत तीन प्रकार की मिठाइयां भरी हुई थीं।
मिठाइयों की पैकिंग पर रुड़की में निर्माण का उल्लेख होने के बाद लोगों ने इनके मिलावटी होने की आशंका जताते हुए अधिकारियों को सूचना दी। हादसे में पिकअप चालक और उसके साथ बैठी महिला घायल हो गईं।



