डिजिटल डेस्क, जबलपुर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सात अधिवक्ताओं को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने की अनुशंसा को मंजूरी दे दी है। सोमवार, 26 अक्टूबर को हुई बैठक के बाद कॉलेजियम के आधिकारिक वक्तव्य में इन सातों नामों की सिफारिश की गई।
इन नियुक्तियों की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में कार्यरत न्यायाधीशों की संख्या मौजूदा 38 से बढ़कर 45 हो जाएगी। इससे अदालत की न्यायिक क्षमता में इजाफा होने और लंबित मामलों की सुनवाई को गति मिलने की उम्मीद है।