जासं, जमशेदपुर। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान 'अर्णव' में बदलने की आशंका को देखते हुए ओडिशा सरकार पूरी तरह अलर्ट हो गई है।
संभावित चक्रवात से निपटने और 'शून्य जनहानि' का लक्ष्य हासिल करने के लिए राज्य सरकार ने दक्षिण ओडिशा के छह जिलों में विशेष प्रबंध किए हैं।
इन संवेदनशील जिलों में ओड्राफ (ODRAF) की 27 और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की 6 टीमें तैनात की गई हैं।