विधि संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पत्नी और नाबालिग बेटी के भरण-पोषण के लिए पति के सकल वेतन से आयकर कटौती के बाद बची राशि का 25 प्रतिशत देने का निर्देश दिया है। यह रकम पति के वेतन से काटकर पत्नी के सत्यापित बैंक खाते में जमा की जाएगी।
न्यायमूर्ति प्रवीण कुमार गिरि की एकलपीठ ने संबंधित परिवार न्यायालय और इंडियन बैंक उन्नाव के अधिकारियों को आवश्यक आदेश पारित कर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। यह आदेश पिंकी वर्मा और अन्य की आपराधिक पुनरीक्षण याचिका पर दिया गया है।