राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधान सभा चुनाव से पहले बसपा, कांशीराम के 20वे परिनिर्वाण दिवस पर शुक्रवार को शक्ति प्रदर्शन करेगी। राजधानी लखनऊ स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश भर से पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। इसके लिए गुरुवार ही कार्यकर्ताओं का लखनऊ पहुंचना शुरू हो गया था।
स्मारक स्थल पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल की मौजूदगी में कार्यक्रम होगा। वहीं पार्टी सुप्रीमो मायावती खुद अपने भतीजे व पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के साथ नौ, माल एवेन्यू स्थित अपने बंगले पर कांशीराम को श्रद्धांजलि देंगी।