रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आम आदमी पार्टी की ओर से कोटकपूरा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार उम्मीदवार बनाए जाने पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर कहा कि सर्वशक्तिमान वाहेगुरु की असीम कृपा से पार्टी ने एक बार फिर इस सेवक पर भरोसा जताते हुए कोटकपूरा की सेवा करने का अवसर दिया है।