जागरण संवाददाता, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइंस में कर्तव्यपालन के दौरान बलिदान देने वाले उत्तर प्रदेश के छह पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। इनमें गौतमबुद्धनगर के दो अग्निशमनकर्मी और जालौन के चार पुलिसकर्मी शामिल हैं। उन्होंने शहीदों को नमन किया। इस दौरान शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया।