National
छठ महापर्व 2026 : नहाय-खाय पर आसमान छू गए कद्दू के भाव: भागलपुर में ₹ 1000 Kg तक बिका, 50-100 ग्राम खरीदते दिखे लोग
जागरण टीम, भागलपुर / घोघा / अजगैवीनाथ धाम (भागलपुर)। छठ महापर्व 2026 : लोक आस्था के महापर्व छठ के पहले दिन नहाय-खाय को लेकर बाजारों में कद्दू (लौकी) और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान भागलपुर
लेखक Digital Desk128K पढ़े गए

जागरण टीम, भागलपुर / घोघा / अजगैवीनाथ धाम (भागलपुर)। छठ महापर्व 2026 : लोक आस्था के महापर्व छठ के पहले दिन नहाय-खाय को लेकर बाजारों में कद्दू (लौकी) और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान भागलपुर जिले के घोघा स्थित गोल सड़क पर लगने वाली हाट में कद्दू की मांग इतनी अधिक बढ़ गई कि इसकी कीमत रिकॉर्ड एक हजार रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। मांग के मुकाबले बाजार में आवक काफी कम होने के कारण व्रतियों और श्रद्धालुओं को मजबूरी में 50 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक कद्दू खरीदना पड़ा।



