जागरण संवाददाता, पूर्णिया। Kishanganj DPO Rubi Kumari EOU FIR Katihar Property: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की मुहिम में शिक्षा विभाग का एक और बड़ा चेहरा बेनकाब हुआ है। किशनगंज की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) रूबि कुमारी के खिलाफ ईओयू ने पद का दुरुपयोग कर अकूत काली कमाई अर्जित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।