डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय शिक्षिका रजनी बरेठ और उनके 17 वर्षीय पुत्र सुजल की हत्या कर दी गई। शनिवार को दोनों के शव अलग-अलग मिले।
रजनी का शव घर के बाथरूम में, जबकि सुजल का शव घर से करीब 20 किमी दूर गड्ढे में पाया गया। दोनों के शरीर पर चोट के घातक निशान मिले। किशोर की स्कूटी घर से करीब 500 मीटर दूर पेट्रोल पंप पर लावारिस खड़ी मिली। मृतका का पांच वर्ष पूर्व तलाक हो चुका था। वह अपने पुत्र के साथ रहती थी। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।