National
पंजाब में 20 IAS समेत 25 अधिकारियों के तबादले; 5 जिलों के बदले डीसी; किसे मिली कहां तैनाती? देखें लिस्ट
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 आईएएस अधिकारियों की नई तैनातियां की हैं। इसके साथ ही पांच पीसीएस अधिकारियों की जगह भी आईएएस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। फेरबदल में प
लेखक Digital Desk70K पढ़े गए
-1794332799191.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 आईएएस अधिकारियों की नई तैनातियां की हैं। इसके साथ ही पांच पीसीएस अधिकारियों की जगह भी आईएएस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। फेरबदल में पांच जिलों के डिप्टी कमिश्नर बदले गए हैं। इनमें एसएएस नगर, पटियाला, रूपनगर, लुधियाना और बरनाला शामिल हैं।
कोमल मित्तल को डिप्टी कमिश्नर रूपनगर, हिमांशु अग्रवाल को डिप्टी कमिश्नर लुधियाना, अभिजीत कपलिश को डिप्टी कमिश्नर बरनाला और नगर निगम बरनाला के कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार, आदित्य डचालवाल को डिप्टी कमिश्नर एसएएस नगर तथा हिमांशु जैन को डिप्टी कमिश्नर पटियाला लगाया गया है।
-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


