National
पटना में शिक्षक-कर्मियों के वेतन में बड़ा खेल, 20% की जगह बांटा 200% HRA; 76 लाख के फर्जीवाड़े में दो सस्पेंड
राज्य ब्यूरो, पटना। पटना के गुलजारबाग स्थित एफएनएस एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय में वेतन भुगतान अनियमितता के मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। आवास भत्ता मद में तय दर से अधिक राशि के भुगतान के मामले में विद्यालय
लेखक Bhuwaneshwar Vatsyayan92K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, पटना। पटना के गुलजारबाग स्थित एफएनएस एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय में वेतन भुगतान अनियमितता के मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। आवास भत्ता मद में तय दर से अधिक राशि के भुगतान के मामले में विद्यालय के लिपिक विजय कृष्ण विद्यार्थी और परिचारी संजू कुमारी को निलंबित कर दिया गया है।
वहीं, इस प्रकरण में जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय, पटना के लिपिक मनीष कुमार और तत्कालीन लिपिक अमित कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू करने के लिए भी अनुरोध भेजा गया है।

-1795698814559.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

