National
उत्तराखंड में अब साल में सिर्फ 2 महीने ही मिलेगी सड़क खोदने की इजाजत, PWD ने तैयार की नई 'सड़क कटान नीति'
अश्वनी त्रिपाठी, देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी विभाग मनमाने ढंग से सड़कें खोदकर बदहाल नहीं छोड़ सकेंगे। लोक निर्माण विभाग ने सड़क कटान की नीति तैयार की है। इसके तहत अब साल में सिर्फ जनवरी और दिसंबर में ही सड़क खोदने की
लेखक Ashwani Kumar Tripathi167K पढ़े गए

अश्वनी त्रिपाठी, देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी विभाग मनमाने ढंग से सड़कें खोदकर बदहाल नहीं छोड़ सकेंगे। लोक निर्माण विभाग ने सड़क कटान की नीति तैयार की है। इसके तहत अब साल में सिर्फ जनवरी और दिसंबर में ही सड़क खोदने की अनुमति मिलेगी।
विशेष परिस्थितियों में डीएम की मंजूरी जरूरी होगी। पांच किलोमीटर से अधिक लंबी सड़क कटान के लिए लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता से अनुमति जरूरी होगी। अब संबंधित विभाग को सड़क को कटान से पहले की स्थिति में बहाल कर निर्माण के बाद दो साल तक रखरखाव की जिम्मेदारी उठानी होगी।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

