डिजिटल डेस्क, नागौर। राजस्थान के नागौर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बड़ली गांव में गुरुवार को पटाखों के एक गोदाम में जोरदार धमाका हुआ, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
जब धमाका हुआ तब गोदाम में तीन लोग मौजूद थे। इनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा व्यक्ति घायल हो गया और उसका इलाज नागौर के जवाहरलाल नेहरू (JLN) अस्पताल में चल रहा है।