जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर को दोहरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इसके चलते फ्लाईओवर के नीचे बने यू-टर्न को बंद कर दिया गया है।
अब इस मार्ग से नेहरू प्लेस की ओर जाने वाले वाहन चालकों को करीब सवा किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ेगा। उन्हें ग्रेटर कैलाश-1 की एक ब्लॉक मार्केट से यू-टर्न लेकर आउटर रिंग रोड पर वापस आना होगा।