National
बिहार में 2 IPS समेत 29 पुलिस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के SDPO बदले
राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य सरकार ने रविवार को पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए दो आईपीएस और बिहार पुलिस सेवा के 27 अधिकारियों का तबादला किया है।
लेखक Sunil Raj191K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य सरकार ने रविवार को पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए दो आईपीएस और बिहार पुलिस सेवा के 27 अधिकारियों का तबादला किया है।
इस क्रम में कई अनुमंडलों में एसडीपीओ के पद पर नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। साथ ही साइबर क्राइम, निगरानी, एसटीएफ, मद्य निषेध और बी-सैप में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
2023 बैच के आईपीएस नारायण उपाध्याय को फुलवारीशरीफ (पटना) का एसडीपीओ-वन बनाया गया है। मुजफ्फरपुर नगर के एसडीपीओ-दो कार्तिकेयन एके को पुलिस मुख्यालय में एएसपी के पद पर पदस्थापित करते हुए फिलहाल पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है। गृह विभाग ने देर रात तबादले की अधिसूचना जारी कर दी।

-1795767973833.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

