National
महाराष्ट्र में 2.68 करोड़ की ठगी का मुजफ्फरपुर कनेक्शन, 23 लाख के गबन के आरोपी HR का भाई गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। महाराष्ट्र की कंपनी से 2.68 करोड़ उड़ाने के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने मिठनपुरा थाना के क्लब रोड मदनानी गली के एक मकान में छापेमारी कर आरोपित नितेश कुमार को गिरफ्तार किया है। वह मूलरूप से
लेखक Aakash Kumar157K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। महाराष्ट्र की कंपनी से 2.68 करोड़ उड़ाने के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने मिठनपुरा थाना के क्लब रोड मदनानी गली के एक मकान में छापेमारी कर आरोपित नितेश कुमार को गिरफ्तार किया है। वह मूलरूप से पूर्वी चंपारण नरहा पानापुर गांव का निवासी है।
आरोपित के खाते में महाराष्ट्र के आरएन इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रिकल प्रा. लि. कंपनी से दो करोड़ 68 लाख 88 हजार 683 रुपये में से 23 लाख 83 हजार 165 रुपये आए थे। महाराष्ट्र के उस्मानपुरा थाने की पुलिस ने सीजेएम की अदालत में आरोपित को पेश कर महाराष्ट्र ले जाने के लिए 72 घंटे के ट्रांजिट रिमांड की प्रार्थना की। जिसमें कोर्ट ने आरोपित नितेश कुमार को 60 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र ले गई।


-1795787298913.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
