जागरण संवाददाता, बदायूं। शराब की लत ने परिवार को बर्बाद कर दिया। पहले पिता-पुत्र ने साथ बैठकर शराब पी, फिर विवाद होने पर बेटा गालियां देने लगा। इससे गुस्साए पिता ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर बेटे की हत्या कर दी। शनिवार को आरोपित को गिरफ्तार किया तो नशा उतर चुका था। उसने स्वीकारा कि बहुत बड़ी गलती हो गई।
राम अवतार ई-रिक्शा चलाते थे और पिता नरेश सब्जी बेचता है। दोनों शुक्रवार शाम पैतृक गांव गए और शराब पी। किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। राम अवतार ने पिता को गालियां दीं और धक्का-मुक्की की। इससे गुस्साए नरेश ने बेटे को धक्का देकर गिराया और घर में रखी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसने पहला वार सीने पर किया गया।