National
गोरखपुर में 2 दिन बिजली कटौती: नार्मल, राप्तीनगर और पादरी बाजार समेत कई इलाके रहेंगे प्रभावित, देखें पूरी टाइमिंग
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। छह लेन सड़क चौड़ीकरण कार्य के कारण नार्मल उपकेंद्र और नौसढ़ फीडर शनिवार को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेगा। यह जानकारी नगरीय विद्युत वितरण खंड टाउनहाल के अधिशासी अभियंता पंकज कुमार ने दी
लेखक Durgesh Tripathi53K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। छह लेन सड़क चौड़ीकरण कार्य के कारण नार्मल उपकेंद्र और नौसढ़ फीडर शनिवार को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बंद रहेगा। यह जानकारी नगरीय विद्युत वितरण खंड टाउनहाल के अधिशासी अभियंता पंकज कुमार ने दी।
विद्युत माध्यमिक कार्यखंड के अधिशासी अभियंता सुजीत गुप्ता ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण व लाइन शिफ्टिंग कार्य के कारण राप्तीनगर ओल्ड उपकेंद्र से जुड़ा फेज तीन व मोती पोखरा फीडर, राप्तीनगर न्यू से जुड़ा रेल विहार व करीम नगर फीडर, एफसीआई उपकेंद्र से जुड़ा सिक्टौर फीडर, पादरी बाजार से जुड़ा पादरी बाजार, लक्ष्मीपुर व सरस्वतीपुरम फीडर और शाहपुर उपकेंद्र सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक बंद रहेगा।



