National
दिल्ली रैली के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने झोंकी ताकत, जुटेंगे 2 लाख कार्यकर्ता
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस ने पहली नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोरी के मुद्दे को लेकर होने वाली रैली में राज्य से दो लाख कांग्रेसियों को जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रदेश प्रभारी राजेंद्र प
लेखक Manoj Kumar Tripathi135K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस ने पहली नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोरी के मुद्दे को लेकर होने वाली रैली में राज्य से दो लाख कांग्रेसियों को जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ छह जोन के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठकें कर रैली की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश की सियासत में हाशिए पर चल रही कांग्रेस को पहले दिल्ली रैली के लिए 25 हजार कार्यकर्ताओं को लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष ने पिछले दिनों में बैठकें कर कांग्रेस नेताओं की राय लेकर रैली में उत्तर प्रदेश से दो लाख कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है।



