National
किशनगंज की जैनब खातून ने 50 हजार के ऋण से बदली तकदीर, चाय-नाश्ते की दुकान से सालाना कमाई 2 लाख पार
संवाद सहयोगी, किशनगंज। कभी परिवार की छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए दूसरों के आगे हाथ फैलाने को मजबूर रहने वाली जैनब खातून आज अपनी कड़ी मेहनत, हुनर और मजबूत हौसले के दम पर जिले में आत्मनिर्भरता की एक नई नजीर पेश क
लेखक Sanjay Mishra151K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, किशनगंज। कभी परिवार की छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए दूसरों के आगे हाथ फैलाने को मजबूर रहने वाली जैनब खातून आज अपनी कड़ी मेहनत, हुनर और मजबूत हौसले के दम पर जिले में आत्मनिर्भरता की एक नई नजीर पेश कर रही हैं।
बिहार सरकार की 'जीविका' (बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति) स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने स्वरोजगार को अपना हथियार बनाया और आज चाय-नाश्ते की दुकान के साथ-साथ जनरल स्टोर का सफल संचालन कर रही हैं। वर्तमान में उनकी सालाना आमदनी दो लाख रुपये से अधिक हो चुकी है।



