National
बंगाल की खाड़ी में हलचल, बिहार में गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश का अलर्ट
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News सुबह-शाम हल्की ठंड और दिन में धूप की गर्माहट के बीच प्रदेश के मौसम का तेवर बदलने वाला है।
लेखक Akshay Pandey48K पढ़े गए
-1792807539749.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News सुबह-शाम हल्की ठंड और दिन में धूप की गर्माहट के बीच प्रदेश के मौसम का तेवर बदलने वाला है।
बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव डिप्रेशन का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में बदलने के साथ राजधानी सहित सभी जिलों में आंधी-पानी के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, 28 अक्टूबर से एक नवंबर के दौरान राज्य के कई हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा और 40-50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।



