दुर्गेश त्रिपाठी, गोरखपुर। गोड़धोइया नाला के दोनों तरफ सड़क की चौड़ाई तय कर दी गई है। दोनों तरफ 3.75-3.75 मीटर चौड़ाई में सड़क बनेगी। नाला की दीवार से सटकर सड़क बनेगी और इसके नीचे जल निगम की सीवर लाइन रहेगी। जल निगम ने नाला के लिए जमीन का अधिग्रहण करने के बाद दोनों तरफ 4.25-4.25 मीटर चौड़ाई में जगह छोड़ दी थी।
माना जा रहा है कि अगले महीने सड़क का शिलान्यास होगा। इसके तत्काल बाद काम भी शुरू करा दिया जाएगा। चार से पांच महीने में काम पूरा होने की उम्मीद है। सड़क निर्माण पर तकरीबन 68 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग को सड़क बनानी है।