National
यमुना किनारे बनेगी 4.7 किमी लंबी दीवार, दिल्ली को बाढ़ से बचाने के लिए सरकार का बड़ा कदम
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में बाढ़ और जलभराव की समस्या से निपटने के लिए सरकार ने 622 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
लेखक V K Shukla59K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में बाढ़ और जलभराव की समस्या से निपटने के लिए सरकार ने 622 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
यमुना किनारे 4.7 किलोमीटर लंबी आरसीसी दीवार बनाई जाएगी, जबकि नालों से निकलने वाली गाद के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए 260 करोड़ रुपये की तीन परियोजनाएं शुरू करने की तैयारी है।
इसके अलावा नालों के किनारे हरित क्षेत्र विकसित करने और सौंदर्यीकरण की योजना पर भी चर्चा हुई।



