National
रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब ड्यूटी के दौरान घायल होने पर आसानी से मिलेगी छुट्टी और इलाज
जागरण संवाददाता, वाराणसी। ड्यूटी के दौरान घायल होने वाले रेलकर्मियों को इलाज और अवकाश के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्हें अपने निगरानी अधिकारी से आइओडी (इंजरी ऑन ड्यूटी) फार्म लेकर हादसे से जुड़ी जानकारी भरकर अधिकारी
लेखक Rakesh Srivastava48K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, वाराणसी। ड्यूटी के दौरान घायल होने वाले रेलकर्मियों को इलाज और अवकाश के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्हें अपने निगरानी अधिकारी से आइओडी (इंजरी ऑन ड्यूटी) फार्म लेकर हादसे से जुड़ी जानकारी भरकर अधिकारी को सौंपनी होगी।
अधिकारी घायल कर्मचारी को फॉर्म उपलब्ध कराने के लिए बाध्य होंगे। बनारस रेल मंडल के डीआरएम आशीष जैन ने इस संबंध में स्पष्ट आदेश जारी किया है। एनई रेलवे मेंस कांग्रेस ने स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) की बैठक में यह मुद्दा उठाया था।
रेलवे बोर्ड के नियमों के अनुसार, घर से ड्यूटी के लिए निकलने और ड्यूटी के बाद घर पहुंचने के बीच हुए हादसे को ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा माना जाता है। ऐसी स्थिति में घायल रेलकर्मी को मिलने वाला अवकाश उसके उपार्जित अवकाश में समायोजित नहीं किया जाता।