जागरण संवाददाता, रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने शुक्रवार को शीतकालीन विमान समय-सारिणी (विंटर शेड्यूल) जारी कर दी है। नई समय-सारिणी 25 अक्टूबर 2026 से 27 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी।
इसके तहत दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई सहित विभिन्न शहरों के लिए संचालित विमानों के आगमन और प्रस्थान के समय में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही नवी मुंबई और भुवनेश्वर के लिए नई उड़ानें शामिल की गई हैं। हैदराबाद के लिए भी एक अतिरिक्त विमान सेवा शुरू होगी।