National
लॉरेंस बिश्नोई का दुश्मन हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, जल्द लाया जाएगा भारत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में हत्या, रंगदारी और संगठित अपराध के कई मामलों में मोस्ट-वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने गिरफ्तार कर लिया है। हिमांशु भाऊ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्
लेखक Digital Desk105K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में हत्या, रंगदारी और संगठित अपराध के कई मामलों में मोस्ट-वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने गिरफ्तार कर लिया है। हिमांशु भाऊ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का धुर विरोधी माना जाता है। वह काफी समय से दिल्ली और हरियाणा पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में शीर्ष पर था।
हिमांशु के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया हुआ था। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अब उसकी कस्टडी और भारत प्रत्यर्पण के लिए अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क साध रही हैं।



