National
बिहार में पशुपालन सिलाई-कढ़ाई, फूड प्रोसेसिंग से बढ़ेगी कमाई, बांका में 61 जीविका समूहों को 1.08 करोड़ का ऋण
संवाद सूत्र, बांका। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शुक्रवार को बांका शहर के नगर भवन में एक मील का पत्थर साबित होने वाला कार्यक्रम आयोजित हुआ।
लेखक Sonam Kumar Singh54K पढ़े गए

संवाद सूत्र, बांका। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शुक्रवार को बांका शहर के नगर भवन में एक मील का पत्थर साबित होने वाला कार्यक्रम आयोजित हुआ।
'जीविका' और आईडीबीआई (IDBI) बैंक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेगा ऋण वितरण शिविर में जिले के 61 स्वयं सहायता समूहों (SHG) की जीविका दीदियों को कुल 1.08 करोड़ रुपये की ऋण राशि के चेक सौंपे गए।



