जागरण संवाददाता, भागलपुर। नवगछिया पुलिस लाइन में दारोगा योगेश कुमार की फंदे पर लटकता मिला शव मिलने से सनसनी फैल गई है।
योगेश एसपी के रीडर रह चुके थे। हाल में सहायक अवर निरीक्षक पद से प्रोन्नत होकर अवर निरीक्षक बने थे। घटना के बाद पुलिस छानबीन में जुटी है।
योगेश बांका जिले के बौंसी बाराहाट के रहने वाले थे। चंद माह पूर्व हुई थी शादी। पत्नी सचिवालय, पटना में तैनात हैं।