National
पटना में रिलायंस, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट में मिलीं खामियां, 14 दिन का अल्टीमेटम; सुधार नहीं तो लाइसेंस रद
राज्य ब्यूरो, पटना। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करने के लिए खाद्य संरक्षा विभाग की ओर से लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पटना के मौजा जेठूली और दीदारगंज स्थित रि
लेखक Vikash Chandra Pandey199K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, पटना। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करने के लिए खाद्य संरक्षा विभाग की ओर से लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पटना के मौजा जेठूली और दीदारगंज स्थित रिलायंस रिटेल लिमिटेड के दो वेयरहाउस में खाद्य सुरक्षा मानकों से जुड़ी कई खामियां पाई गईं।
विभाग ने दोनों प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 32 के तहत सुधार नोटिस जारी कर 14 दिनों के भीतर कमियां दूर करने का निर्देश दिया है।



