National
एक माह बाद शुरू होगी जनगणना, 'कोविड टीका लगा या नहीं और ऑफिस किससे जाते हो?' पूछे जाएंगे ये सवाल
जासं, रामनगर। एक दिसंबर से शुरू हो रही जनगणना के दूसरे चरण की तैयारी शुरू हो गई है। घरों में जनगणना के लिए आने वाले कार्मिक पूछेंगे आपने कोविड का टीकाकरण कराया या नहीं व कार्यस्थल तक जाने का साधन क्या है। इस दौरान कुल 30
लेखक Trilok Rawat108K पढ़े गए

जासं, रामनगर। एक दिसंबर से शुरू हो रही जनगणना के दूसरे चरण की तैयारी शुरू हो गई है। घरों में जनगणना के लिए आने वाले कार्मिक पूछेंगे आपने कोविड का टीकाकरण कराया या नहीं व कार्यस्थल तक जाने का साधन क्या है। इस दौरान कुल 30 बिंदुओं पर सवाल जवाब कर जानकारी जुटाएंगे।
जनगणना में विभिन्न विभागों के 114 कार्मिकों को प्रगणक व और 15 वरिष्ठ कार्मिकों को सुपरवाइजर की जिम्मेदारी दी गई है। नगर पालिका की ओर से विभागीय सभागार में प्रगणकों व सुपरवाइजर का प्रशिक्षण शुरू किया गया है।



