National
तमिलनाडु से झारखंड पहुंचा लापता भाई, तलाश में हजारीबाग से रांची तक भटक रही बहन
संवाद सूत्र, चौपारण (हजारीबाग)। तमिलनाडु के वेल्लोर जिले के निवासी एस. लोगनाथन लापता हैं। उनकी तलाश में बहन शशिबाला झारखंड के अलग-अलग इलाकों में भटक रही हैं। मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे लोगनाथन के भटकते हुए झारखंड
लेखक Shashi Shekhar44K पढ़े गए

संवाद सूत्र, चौपारण (हजारीबाग)। तमिलनाडु के वेल्लोर जिले के निवासी एस. लोगनाथन लापता हैं। उनकी तलाश में बहन शशिबाला झारखंड के अलग-अलग इलाकों में भटक रही हैं। मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे लोगनाथन के भटकते हुए झारखंड पहुंचने की जानकारी मिली है। उन्हें राज्य के विभिन्न स्थानों पर देखे जाने की सूचना के बाद शशिबाला उनकी खोजबीन में जुटी हैं।
भाई की तलाश में शशिबाला हजारीबाग, चतरा, कोडरमा और रांची समेत झारखंड के कई इलाकों में पहुंचकर खोजबीन कर रही हैं। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि लोगनाथन को चौपारण में देखा गया है। इसके बाद उन्होंने वहां भी जगह-जगह अपने भाई की तलाश शुरू कर दी। हालांकि, अब तक उनके भाई के मिलने की कोई जानकारी नहीं मिली है।



