National
पानीपत: संत निरंकारी समागम में 6 लाख लोगों के लिए लंगर, हर दिन 340 क्विंटल राशन की खपत; 20 हजार सेवादार जुटे
देवेंद्र जोनी, पानीपत। संत निरंकारी समागम में देश-दुनिया से पहुंच रहे लाखों श्रद्धालुओं के आतिथ्य और सेवा का एक बेहतर नजारा देखने को मिल रहा है। समागम स्थल पर रोजाना करीब 6 लाख श्रद्धालुओं के लिए विशाल स्तर पर लंगर तैयार
लेखक Digital Desk57K पढ़े गए
-1792811389536.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
देवेंद्र जोनी, पानीपत। संत निरंकारी समागम में देश-दुनिया से पहुंच रहे लाखों श्रद्धालुओं के आतिथ्य और सेवा का एक बेहतर नजारा देखने को मिल रहा है। समागम स्थल पर रोजाना करीब 6 लाख श्रद्धालुओं के लिए विशाल स्तर पर लंगर तैयार किया जा रहा है।
इतनी बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों के लिए भोजन की व्यवस्था निरंकारी मिशन के सेवादार पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण भाव के साथ संपन्न कर रहे हैं। समागम के दौरान लंगर की सुचारू व्यवस्था और स्वच्छता को लेकर प्रबंधन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। हर एक पहलू पर पैनी नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े।



