National
'जो खुद को नहीं मानते हिंदू, उनका मुंह काला कर दो', राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी के बिगड़े बोल
जागरण संवाददाता, उदयपुर। राजस्थान के जनजातीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि जो लोग खुद को हिंदू नहीं मानते, उनका मुंह काला कर गांव से बाहर निकाल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल और नेता आते-जाते रहेंगे, लेक
लेखक Digital Desk143K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, उदयपुर। राजस्थान के जनजातीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि जो लोग खुद को हिंदू नहीं मानते, उनका मुंह काला कर गांव से बाहर निकाल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल और नेता आते-जाते रहेंगे, लेकिन हमारी विरासत, संस्कृति, संस्कार और सनातन धर्म बने रहने चाहिए।
खराड़ी ने यह बयान पंचायत चुनावों के तीन दिन पहले भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते समय दिया।खराड़ी ने कहा कि भारत ही ऐसा देश है, जहां हिंदू सुरक्षित रह सकता है। यदि देश और सनातन धर्म नहीं रहे तो लोगों के सामने समुद्र में डूबने या ऊपर जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।



