डिजिटल डेस्क, इंफाल। नवंबर 2025 में मणिपुर में जियो टैग किए गए दो अमूर फाल्कन (बाज परिवार का पक्षी) उत्तर-पूर्वी चीन में अपने प्रजनन स्थलों से गुरुवार को वापस लौट आए। अपने प्रवास के दौरान ये अफ्रीका और एशिया के 23 देशों से होकर गुजरे।
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को कहा कि 'अपापांग' और 'अलांग' नाम के इन पक्षियों ने प्रजनन स्थलों से अपनी यात्रा 11 दिन पहले शुरू की थी।